UGC NET Hindi 2020 Question Paper & Answers
The official UGC NET Hindi 2020 question paper, with the official answer key. Attempt as a real timed exam (with negative marking) or switch to practice mode for instant per-question answers and explanations.
🔓 No sign-in needed to attempt a paper and see your score.
Official PYQ
UGC NET Hindi 2020 (June 2020 cycle, Paper 2)
120 Mins 200 Marks
100Questions
200Max Marks
Sample questions from UGC NET Hindi 2020 (June 2020 cycle, Paper 2)
1गोरी सौबे सेज पर, मुख पर डारै केस। चल खुसरो घर आपने, रैन भई चहुं देस।। उपर्युक्त दोहा अमीर खुसरो ने किस संदर्भ में कहा है?
- A) अपने आश्रयदाता के नाराज होने पर
- B) सम्पत्ति के लूटे जाने पर
- C) हजरत निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर
- D) अपनी प्रेमिका द्वारा तिरस्कृत होने पर
Answer: C
2भारतीय आर्यभाषाओं के निम्नलिखित भाषिक चरणों को उनके सामान्य ऐतिहासिक उद्भव के क्रम में, प्राचीन से नवीन की ओर, व्यवस्थित कीजिए:
(A) साहित्यिक प्राकृतें
(B) वैदिक संस्कृत
(C) आधुनिक हिन्दी
(D) अपभ्रंश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
- A) (A), (B), (C), (D)
- B) (B), (A), (D), (C)
- C) (D), (A), (B), (C)
- D) (C), (A), (B), (D)
Answer: B
3जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित निबन्धकारों का सही क्रम है। (A) रामवृक्ष बेनीपुरी (B) नलिन विलोचन शर्मा (C) रामविलास शर्मा (D) नंद दुलारे वाजपेयी नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
- A) (A), (D), (C), (B)
- B) (A), (B), (C), (D)
- C) (B), (C), (D), (A)
- D) (C), (D), (A), (B)
Answer: A
4निम्नलिखित वर्ण्य विषयों को उनसे सम्बद्ध उपन्यासों से सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II (A) उच्च मध्य वर्गीय वृद्ध व्यक्तियों की जीवन स्थितियों का चित्रण (I) दीर्घतपा (B) दलित जीवन की नारकीय वास्तविकताओं का चित्रण (II) मय्यादास की माड़ी (C) पंजाब पर अंग्रेजों के आधिपत्य और ईस्ट इंडिया कंपनी की लूट खसोट का चित्रण (III) नाच्यो बहुत गोपाल (D) पटना के महिला छात्रावासों में पनपने वाले भ्रष्टाचार और स्त्रियों के काम शोषण का चित्रण। (IV) समय सरगम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
- A) (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)
- B) (A) - (II), (B) - (III), (C) - (IV), (D) - (I)
- C) (A) - (IV), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (I)
- D) (A) - (III), (B) - (IV), (C) - (I), (D) - (II)
Answer: C
5करम बीबी और सरफराज़ निम्नलिखित में से किस उपन्यास के पात्र हैं?
- A) ज़िन्दगीनामा
- B) सूरजमुखी अंधेरे के
- C) डार से बिछुड़ी
- D) यारों के यार
Answer: A
+95 more questions — attempt the full paper to see them all.